Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : हिनू के मणिटोला में बड़ा पूजा महोत्सव प्रारंभ

Ranchi : जय मां काली जगदंबा ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को हिनू स्थित मणिटोला में तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव प्रारंभ हुआ. महोत्सव में झारखंड, छत्तीसगढ़ और बंगाल के पारंपरिक ढोल नगाड़े और तासा पार्टी ने माहौल को गुलजार कर दिया. मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान ने मां काली की पूजा अर्चना की. इसके बाद हजारों भक्तों ने मां का जयकारा करते हुए मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली, जो शिवपुरी, इंदिरा पैलेस, पीएचडी कालोनी, बिहारी क्लब होते हुए मुख्य मंदिर में वापस आई. इसके बाद मां काली की महाआरती की गई. साथ ही भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर तक पहुंचने के लिए 50 से अधिक तोरण द्वार बनाये गये हैं. श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए दो किमी तक की सड़क को सजाया गया है.

1978 से होता आ रहा है पूजा महोत्सव

मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि इस मंदिर में 1978 से पूजा पाठ के साथ ही इस महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है. विगत 43 वर्षों से विशाल भंडारा कार्यक्रम हो रहा है. मां जगदंबा का भंडारा 19 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगा, जो रात में 11 बजे तक चलता रहेगा. इसे भी पढ़ें – 58">https://lagatar.in/50-athletes-qualified-for-asian-championship/">58

एथलीटों ने एशियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही