Ranchi : बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गयी. यह घटना जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह चौक और मौलाना आजाद कॉलोनी के मुख्य गेट के बीच स्थित पप्पू होटल के पास की है. जहां शनिवार को एक बाइक सवार बस की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि बाइक सवार बाएं साइड से जा रहा था. सवारी उठाने के क्रम में ओवरटेक करने के कारण यह हादसा हुआ है. [wpse_comments_template]
रांची : नामकुम में बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Last Updated: Jan 13, 2024 12:00 AM (IST)