Search

 
 
 

रांची : अरगोड़ा में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारी

 
Ranchi :  बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. यह घटना शुक्रवार सुबह अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुराना अरगोड़ा चौक स्थित पुंदाग रोड में हुई है. जहां बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने रंजीत कुमार गुप्ता नाम के युवक को गोली मार दी. रंजीत के जांघ पर गोली लगी है.  मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रंजीत कुमार गुप्ता को अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : आजसू">https://lagatar.in/ajsu-student-union-locked-the-gate-of-ranchi-university/">आजसू

छात्र संघ ने रांची यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर ताला जड़ा, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही