Search

 
 
 

रांची: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

 
Ranchi: रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की छह बाइक साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में सूरज कुमार, कौशलेन्द्र कुमार और तौफिक आलम शामिल हैं. मंगलवार को इसकी जानकारी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि डेली मार्केट थाना क्षेत्र में एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध वाहन चालकों को उनके वाहन सहित पकड़कर पूछताछ की गई. उनसे वाहन संबंधित कागजात की पुलिस ने मांग की. इसपर वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाये. पूछताछ के क्रम में पता चला कि तीनों व्यक्ति बिहार के हैं, जो रांची में रहकर मोटरसाइकिल चोरी का गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. निशानदेही पर लालपुर, कांके और अनगड़ा थाना क्षेत्र से कुल छह बाइक, कई फर्जी नंबर प्लेट और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किये गये. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-12-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।12 MAR।।झारखंड: राज्यकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता।।सुप्रीम कोर्ट से बचा है लोकतंत्र- चंपाई।।बिहारः निर्विरोध MLC बनेंगे नीतीश,राबड़ी।।खट्टर गए, सैनी बने हरियाणा के नए सीएम।।सीएएः सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम लीग।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही