Search

 
 
 

रांची : बुढ़मू में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, एक की मौत, दूसरा घायल

 
Ranchi :  जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के कोटारी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तिरु फॉल जाने के क्रम में पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान मल्ती निवासी सीलबानुश खलखो के रूप में हुई है. वहीं  घायल युवक की पहचान सुनील खलखो के रूप में की गयी है. सूचना पाकर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर सीएचसी बुढ़मू ले गयी. जहां डॉक्टर ने सीलबानुश को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही