Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : शहीद पाण्डेय गणपत राय की जयंती समारोह 17 जनवरी को

Advertisement
Advertisement
Ranchi: शहीद पाण्डेय गणपत राय स्मारक समिति की ओर से शहीद पांडेय गणपत राय की 215वीं जयंती समारोह की तैयारी है. इसकी जानकारी समिति की अध्यक्ष डॉ वंदना राय ने दी. उन्होंने बताया कि 1857 के क्रांतिवीर शहीद पाण्डेय गणपत राय की जयंती समारोह सह विकास मेला 17 जनवरी को शहीद की जन्मस्थली आर्दश ग्राम भौरो, जिला लोहरदगा में मनाया जायेगा. डॉ वंदना राय जो शहीद की प्रपौत्री हैं, उन्होंने बताया कि शहीद के परिवार की ओर से भूमि राज्यपाल के नाम दान दी गई. जिसे वरिष्ठ आईएएस अराधना पटनायक के सहयोग से स्मारक का निर्माण कराके प्रतिमा स्थापित की गई. बता दें कि सरकार ने इसे पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित किया है. शहीद के गांव गौंरो गांव को आदर्श गांव षोषित किया है. इसके सौंदर्यीकरण का कार्य बाकी है. समारोह में शहीद बिरसा मुंडा समेत अन्य शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को आमंत्रित किया गया है. इस अवसर पर नेता-मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी व युवाओं का बड़ी तादात में जुटान होगा. 15 जनवरी को जयंती समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित कर इसकी शुरूआत की जायेगी. स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. मौके पर समिति के संरक्षक डॉ अजीत सहाय, संयोजक डॉ राजेश कुमारलाल, सदस्य डॉ सुभाष साहू, सदस्य आशुतोष द्विवेदी शामिल थे. इसे भी पढ़ें -शीतलहर">https://lagatar.in/jharkhand-in-the-grip-of-cold-wave-minimum-temperature-reached-4-8/">शीतलहर

की चपेट में झारखंड, 4.8 पहुंचा न्यूनतम तापमान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही