Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: जन्म-मृत्यु निबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, रजिस्ट्रेशन के बारे में दी गई जानकारी

Ranchi: रांची नगर निगम सभागार में जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन जन्म-मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया गया. ये पंजीकरण कैसे सुलभता से हो इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. प्रत्येक निजी अस्पताल को लॉग इन आईडी उपलब्ध कराए जाने के प्रावधान के बारे में बताया गया. अस्पताल या संस्था में जन्म मृत्यु होने वाली घटना को अपने यहां सीआरएस के पोर्टल में देख सकेंगे. संबंधित निबंधक के लॉगिन में जन्म-मृत्यु के बारे में जानकारी प्रदर्शित होगी. इस प्रक्रिया से आम नागरिकों को प्रमाण पत्र बनाने में काफी आसानी होगी. साथ ही साथ संबंधित निबंधक को भी प्रमाण पत्र जारी करने में कोई कठिनाई नहीं होगी. इस तरह जन्म मृत्यु का शत प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/cyber-attack-on-india-by-hackers-from-abroad-2000-websites-hacked/">दुमका

: रैप जवान का सड़क किनारे मिला शव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/sssss-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पोर्टल पर दी गई जानकारी का करें अध्ययन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड सरकार के जनगणना निदेशालय के उपनिदेशक एवं सहायक निदेशक ने विस्तार पंजीकरण के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि सबसे पहले सीआरएस पोर्टल पर दी गई जानकारी के बारे में विस्तृत रूप से अध्ययन करें, इससे नियम अनुसार प्रमाण पत्र जारी करने में सुविधा होगी. प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संबधित पोर्टल में दी गई सभी प्रकार की जानकारी से अवगत कराया गया. सहायक निदेशक ने सभी निबंधकों को बताया कि पंजीकृत मोबाइल पर आने वाले ओटीपी किसी भी स्थिति में अन्य को साझा ना करें. ये रहे मौजूद मौके पर उप निदेशक, सहायक निदेशक, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, रांची नगर निगम सरकारी एवं निजी अस्पताल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-prize-naxalite-nandlal-soren-involved-in-pakur-sp-amarjeet-balihar-murder-case-arrested/">गिरिडीह

: पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड में शामिल इनामी नक्सली गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही