Search

 
 
 

रांची: बिशप ने सीएम को लिखा पत्र, धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने का आरोप

 
Ranchi: चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, छोटाटानागपुर डायसीस के बिशप बीबी बास्के ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हजारीबाग स्थित सेंट स्टीफेंस चर्च के धार्मिक प्रतीक को तोड़ने और प्रार्थना स्थल को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है. बिशप द्वारा लिखे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि हजारीबाग के स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने चर्च की लगभग 180 वर्षों से अधिक पुरानी संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया. इस दौरान वहां स्थापित धार्मिक क्रॉस को हटा दिया गया. बिशप ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया है और प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/13-6-rotated.jpg">

class="size-full wp-image-1025736 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/13-6-rotated.jpg"

alt="" width="400" height="600" /> बिशप के अनुसार, 14 मार्च 2025 को कुछ पुलिसकर्मियों ने चर्च के प्रार्थना स्थल में घुसकर वहां स्थापित धार्मिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचाया और बिना किसी पूर्व सूचना के चर्च की भूमि को जबरन कब्जे में लेने का प्रयास किया. बिशप ने इस कार्रवाई को ईसाई समुदाय के धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन करार दिया है और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की अपील की है. बिशप बास्के ने पत्र में लिखा कि यह घटना न केवल धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि समाज में सांप्रदायिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकती है. उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. बिशप ने अपने पत्र की प्रतिलिपि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, रांची के उपायुक्त और हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को भी भेजी है. ईसाई समुदाय के लोगों ने सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. इसे भी पढ़ें – औरंगजेब">https://lagatar.in/aurangzeb-grave-dispute-curfew-in-nagpur-fadnavis-said-police-was-targeted-in-a-planned-manner/">औरंगजेब

कब्र विवाद : नागपुर में कर्फ्यू, फडणवीस ने कहा, योजनाबद्ध तरीके से पुलिस को निशाना बनाया गया…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही