Search

 
 
 

रांचीः विधानसभा चुनाव में 30 से 35 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजमो – सरयू

 
Ranchi: भारतीय जनतंत्र मोर्चा की पहली आम सभा गाला बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुई. जिसमें पूरे राज्य से लगभग 500 पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया. आम सभा की अध्यक्षता भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक सरयू राय ने की. इस अवसर पर पूरे राज्य से आये हुए भाजमो के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में देश भर में चर्चा चल रही है. हमलोगों की लोकसभा चुनाव में वही भूमिका रहेगी जो देश के विकास को आगे ले जाने में, देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा, संप्रभुता की रक्षा करनेवाले की होगी. वहीं विधानसभा चुनाव राज्य की दशा एवं दिशा बदलने वाली होती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र में जाएं और जनता की नब्ज टटोलें. जरूरत पड़ने पर भाजमो 30 से 35 सीटों में लड़ भी सकती है. पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-conspiracy-murder-averted-by-polices-promptness-3-including-shooter-arrested/">रांची:

पुलिस की तत्परता से टली हत्या की साजिश, शूटर समेत 3 गिरफ्तार
राय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने स्थानीय नीति के संबंध में बिहार की तर्ज पर विधानसभा से पारित कर दिया था. जिसपर हाईकोर्ट ने रोक लगाया था. उस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में किसी ने चुनौती नहीं दी. फिर भी आज झारखंड में स्थानीयता और 60-40 का मुद्दा उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे देश की डोमेसाइल नीति एक है. केवल नौकरियों के लिए स्थानीय नीति लागू होता है, रहने के लिए नहीं. बाबा साहेब अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से एसटी एवं एससी को उनका अधिकार पहले से ही तय कर दिया है. जिसे कोई भी राजनीतिक दल उनसे उनका हक नहीं छीन सकता. उन्होंने कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र देते हुए कहा कि आप सप्ताह में केवल एक घंटा पार्टी और संगठन को दिजिए. सम्पर्क, समस्या एवं समाधान को मूलमंत्र बना लिजिए फिर देखिये लोग स्वतः आपसे जुड़ने लगेंगे. जनता के कार्यों से संबंधित अपना ज्ञापन अधिकारियों को दें उसे सोशल मीडिया में डाले फिर देखिये कि कैसे जनता का काम नहीं होगा. इस अवसर पर भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने कहा कि आज झारखंड बने 23 वर्ष होने चले है लेकिन यहां के लोगों को उनका हक दिलाने में सभी सत्ताधारी दल अक्षम रहे हैं. राज्य की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है. ऐसे में भाजमो को लोग एक नई उम्मीद से देख रहे हैं. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-6-year-old-girl-swallowed-safety-pin-while-playing-doctors-at-jaypee-hospital-saved-her-life/">धनबाद

: खेल-खेल में 6 साल की बच्ची ने निगल ली सेफ्टी पिन, जेपी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई जान
इस अवसर पर जमशेदपुर से रामनारायण शर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, प्रकाश कोया, कुलविंदर सिंह पन्न्नु, मुकुल मिश्रा, मंजू सिंह. धनबाद से उदय सिंह, अरविंद सिंह, ओम सिंह, अमय विक्रम, रामविलास सिंह. सरायकेला से बुलेट सिंह. बोकारो से विकास पांडेय, पंकज रायचतरा से रोशन कुमार, लालचंद केशरी, मंजीत प्रधान. रामगढ़ से नीतेश ओझा, सुनील सिंह. साहेबगंज से संजय गुप्ता. गोड्डा से आदित्य चौबे. पलामू से ओम प्रकाश. हजारीबाग से रामेश्वर सिंह फौजी. रांची से वीरेन्द्र सिंह, मुकेश पांडेय, राजीव सिंह, शिवानी लता, मनोज सिंह, अविनाश कुमार, संदीप यादव, बॉबी सिंह ने भी अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन सुशील कुमार ने किया और मंच संचालन आशीष शीतल ने किया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही