Search

 
 
 

रांची : बाबूलाल की संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा ने बुलाई बैठक

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से 49 दिन की संकल्प यात्रा पर निकलेंगे. इसकी तैयारी को लेकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बैठक बुलाई है. बैठक में बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद हैं. बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बाबूलाल मरांडी की यात्रा को सफल बनाने और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है. सभी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को अलग-अलग क्षेत्रों में संकल्प यात्रा की तैयारियों की जिम्मेदारी बांटी जाएगी. 17 अगस्त से 4 अक्टूबर तक संकल्प यात्रा के तहत बाबूलाल झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे. वे हर दिन दो विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. बाबूलाल संकल्प यात्रा की शुरुआत सिदो-कान्हू की जन्मभूमि भोगनाडीह से करेंगे. इसे भी पढ़ें -रॉबर्ट">https://lagatar.in/robert-vadra-said-priyanka-will-prove-to-be-a-very-good-parliamentarian-bjp-government-has-ruined-india/">रॉबर्ट

वाड्रा ने कहा, प्रियंका बहुत अच्छी सांसद साबित होंगी,भाजपा सरकार ने भारत को बर्बाद कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही