Search

 
 
 

रांचीः सरकार की पहली वर्षगांठ के बाद लगातार हमलावर हुई बीजेपी, ‘गिनाईं स्वास्थ्य विभाग की नाकामियां’

 
Ranchi: बीजेपी विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने हेमंत सरकार के एक साल पूरे होने पर स्वास्थ्य विभाग की नाकामियां गिनाईं. रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि 2014 में जब उन्हे स्वास्थ्य विभाग की कमान मिली थी तो पांच सालों में विभाग ने कई उपलब्धियां हासिल की.

बीजेपी सरकार ने हासिल की ये उपलब्धियां

बीजेपी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में झारखंड में शिशु मृत्यु दर में कमी आयी, लोगों का सरकारी अस्पतालों में विश्वास बढ़ा और कर्मियों की उपस्थिति भी बढ़ी. निशुल्क दवा और भोजन का वितरण हो या टीकाकरण हो हर क्षेत्र में विभाग ने अच्छा काम किया था. तीन नए मेडिकल कालेज प्रदेश को दिए. लेकिन हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले एक साल में स्वास्थ्य विभाग का स्वास्थ्य खराब कर दिया. इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/attack-on-cms-convoy-challenge-to-law-attack-done-under-planned-conspiracy-jmm/15223/">सीएम

के ‘काफिले’ पर ‘हमला’ कानून को चुनौती, सुनियोजित साजिश के तहत किया गया हमला- JMM

स्वास्थ्य विभाग हर मोर्चे पर रही विफल

वर्तमान सरकार के स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की विफलता गिनाते हुए रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि वर्ष 2020- 21 में राज्य सरकार की लापरवाही के कारण समय पर नेशनल मेडिकल काउंसिल के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण दुमका, हजारीबाग और पलामू में स्थापित नए मेडिकल कालेजों में सत्र 2020-21 में झारखंड में नामांकन तक शुरू नहीं हुआ. राज्य कर्मियों के लिए अंतर्वासीय चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 2019-20 में प्रस्तावित संशोधन पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया. इससे राज्यकर्मियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति में काफी परेशानी हो रही है. कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा मिले 200 करोड़ रूपए भी खर्च करने में ये सरकार असफल रही और वो पूरी राशि खर्च तक नहीं कर पायी जिससे झारखंड के लोगों को वे सुविधाएँ नहीं मिल पायीं जो उन्हें मिलनी चाहिए. कोरोना काल में सभी जिलों में दवा का वितरण भी नहीं हो पाया. पिछली सरकार की उपलब्धियों को वहीं तक छोड़ दिया गया और उसे आगे नहीं ले जाया गया. रिनपास में प्रभारी निदेशक के बजाए पूर्ण कालिक निदेशक की नियुक्ति के लिए 2019 में इंटरव्यू लिया गया था लेकिन अभी तक सरकार ने उसकी नियुक्ति नहीं की है.रामचंद्र वंशी ने कहा कि हेमंत सरकार और उनके स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक साल में सिर्फ पिछली सरकार के द्वारा खोले गए तीन मेडिकल कालेजों के नाम बदले हैं और यही उनकी उपलब्धि कही जाएगी. इसे भी देखें-
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही