Search

 
 
 

रांचीः विपक्षी एकता से भाजपा के नेता बेचैन- राजद

 
  • -झारखंड में सत्ता में सबसे ज्यादा समय तक रही भाजपा
  • भाजपा में जनाधार खिसकता देख बढ़ी बेचैनी
Ranchi: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि बिहार में विपक्ष की एकजुटता देख कर भाजपा नेता बेचैन हैं. विशेष रूप से झारखंड के भाजपा नेता काफी असहज और बेचैन महसूस कर रहे हैं. क्योंकि झारखंड से भाजपा का जनाधार खिसकता देख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की बेचैनी बढ़ गयी है. मनोज ने दीपक प्रकाश के उस बयान की निंदा की है जिसमें बिहार में विपक्षी एकता की बैठक को भ्रष्टाचार के संरक्षक की एकता बताया है.

भाजपा के शासनकाल में कई बड़े घोटाले

मनोज ने कहा कि भाजपा के सभी नेता दूध के धुले नहीं हैं. भाजपा नेताओं को बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. झारखंड में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी ने राज्य को लूटखंड बना दिया है. जीरो टॉलरेंस वाली रघुवर दास के सरकार के समय सबसे ज्यादा 31 घोटाले हुए. मोमेंटम झारखंड में 100 करोड़, 400 करोड़ के लौह अयस्क, 18 करोड़ का कंबल घोटाला, 61 करोड़ अल्पसंख्यक छात्रवृति घोटाला, टॉफी-टी शर्ट घोटाला सहित अनेक घोटाले उजागर हुए हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही