Search

रांची : हूल दिवस पर भाजपा ने किया सिदो-कान्हू को नमन

Ranchi: हूल दिवस पर राजधानी के हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू को नमन किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ देश में हुए प्रथम विद्रोह की याद में मनाये जाने वाले "हूल दिवस" पर शहीदों को वे नमन करते हैं. हूल क्रांति या संथाल विद्रोह को आदिवासी समुदाय अपने संघर्ष और अंग्रेजों के द्वारा मारे गए अपने 20000 लोगों की याद में मनाते हैं. यह विद्रोह आदिवासियों की संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले नायकों को याद करने का खास दिन है. इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-cinema-hall-employee-dies-in-suspicious-condition-police-engaged-in-investigation/">रांची

: सिनेमा हॉल के कर्मचारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//