Search

 
 
 

भाजपा बताए जेंडर बजट के 6000 करोड़ कहां गए- राधाकृष्ण किशोर

 
Ranchi : नामकुम के आर्मी ग्राउंड में सोमवार को आयोजित मंईंयां सम्मान योजना समारोह में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पूछा कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में जो 6000 करोड़ रुपए का जेंड़र बजट लाया था, वह कहां गया. महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से आगे क्यों नहीं बढ़ीं. वर्ष 2017-18 में देवघर को छोड़कर कहीं भी महिला छात्रावास क्यों नहीं बन पाया. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत वितरित किए गए 38 लाख गैस चूल्हे किस स्थिति में हैं, यह भाजपा को बताना चाहिए.

अब बहन-बेटियां किसी के आगे हाथ नहीं पसारेंगी

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद सिर्फ हेमंत सरकार ने ही आधी आबादी के बारे में सोंचा है. आज महिलाओं के लिए आराधना का दिन है. बहन –बेटियों को 2500 रुपए प्रतिमाह मिलना शुरू हो गया है. इस राशि से राज्य से पलायन रुकेगा.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, डॉ इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, योगेंद्र प्रसाद, दीपक बिरूआ, चमरा लिंडा, रामदास सोरेन, संजय प्रसाद यादव, सांसद जोबा मांझी, महुआ माजी, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, सुबोधकांत सहाय, विधायक सुरेश बैठा, अमित कुमार, ममता देवी, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी, रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला बाल विकास सचिव मनोज कुमार, रांची डीसी, एसएसपी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :  ठंड">https://lagatar.in/due-to-cold-and-fog-many-trains-including-rajdhani-express-are-running-10-10-hours-late-passengers-are-in-distress/">ठंड

और कोहरे की मार, राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 10-10 घंटे लेट चल रही हैं, यात्री बेहाल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही