Search

 
 
 

रांची : भाजपा ने चलाया वोटर चेतना महा अभियान

 
Ranchi : नये वोटरों को मतदाता सूची में जोड़ने और वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर भाजपा ने वोटर चेतना महाअभियान चलाया. इसके तहत महानगर भाजपा की ओर से रांची के अलबर्ट एक्का चौक में सहायता शिविर लगाया गया. महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने शिविर का उद्घाटन किया. शिविर में आये लोगों से नये मतदाता को जोड़ने एवं विभिन्न त्रुटियों को सुधार के लिए संबंधित फार्म उपलब्ध करवाये गये. इस दौरान विधायक सीपी सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. केके गुप्ता ने कहा कि चुनाव के एक दो दिन पहले अचानक से वोटर लिस्ट और वोटर कार्ड की त्रुटियों को ठीक नहीं किया जा सकेगा. इसलिये ससमय इन बातों के प्रति आम जनता को जागरूक रहने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें – स्पीकर">https://lagatar.in/hearing-in-the-high-court-on-the-petition-challenging-the-election-of-the-speaker-expressed-displeasure-over-non-receipt-of-complete-documents/">स्पीकर

के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई, पूर्ण दस्तावेज नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही