Search

 
 
 

रांचीः प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में भाजपा ने कसी मीडिया विभाग की पेंच

 
  • मिशन 2024 में मीडिया विभाग की भूमिका होगी महत्वपूर्ण- बाबूलाल
  • राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने मीडिया विभाग को दिए कई टिप्स
Ranchi: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रदेश मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया. पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में 4 सत्रों में हुई कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों को कई टिप्स दिये. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मीडिया विभाग का रोल महत्वपूर्ण है. विभाग अपने अस्त्र-शस्त्र के साथ तैयार रहें. पदाधिकारियों को तथ्यपरक बातों से हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करना है. जेएमएम और कांग्रेस गलत तथ्य देकर लोगों को गुमराह करती रही है. इसे उजागर करना मीडिया विभाग का कार्य है.

पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए कार्य करें- कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के वैचारिक योगदान के साथ आगे बढ़ना है. पार्टी लाइन को ध्यान में रखकर अपनी बात रखनी है. तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अपनी बातें रखनी चाहिए. तार्किक बातों से प्रभाव छोड़ा जा सकता है. 2024 चुनाव में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.

313 कल्याणकारी योजना से जनता को अवगत कराना है- जफर इस्लाम

राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि मीडिया विभाग पार्टी की एंबेसडर की तरह है. हमें हेमंत सरकार की प्लांटेड स्टोरी पर मजबूती से पक्ष रखना होगा. सरकार की नाकामियों को सामने लाना हमारा दायित्व है. सरकार की सभी योजनाओं की मानिटरिंग करते हुए पार्टी का पक्ष रखना होगा. उन्होंने कहा कि हेमं मोदी सरकार के 313 कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता के समक्ष रखना होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही