Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा करेगी आंदोलन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा आंदोलन करेगी. शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया. वहीं 15 नवंबर को पार्टी बूथ स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी. पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यथा शीघ्र पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा आंदोलन करेगी. पार्टी जिला परिषद चुनाव मजबूती से लड़ेगी. उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीनेशन युक्त बूथ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा. दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार की विफलता से जनता त्रस्त है. जनसमस्याओं को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/because-of-russia-european-countries-are-heading-towards-war-british-fighter-planes-flying-with-american-bombers/">

 रूस के कारण यूरोपीय देश जंग की ओर बढ़ रहे !अमेरिकी बॉम्बर्स के साथ ब्रिटिश लड़ाकू विमानों की उड़ान

जनजातीय समाज के लिए भाजपा ने किये सर्वाधिक कार्य : बाबूलाल मरांडी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/8923.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वंशवाद को आगे बढ़ाने वाली कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा के नाम को आगे बढ़ाने के बजाए परिवार के लोगों का नाम आगे बढ़ाया, जबकि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को यादगार बनाने के लिये तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने 15 नवम्बर को ही राज्य गठन का फैसला लिया था. वहीं एयरपोर्ट का नामकरण बिरसा मुंडा के नाम से किया. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निश्चय किया. केंद्र सरकार के इस फैसले से प्रदेश की जनता में खुशी का माहौल है. उन्होंने कहा कि पहली बार 8 जनजातीय सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है. केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान को लेकर अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-electricity-did-not-reach-sonpura-village-even-after-decades-of-independence/">गढ़वा:

आजादी के दशकों बाद भी सोनपुरा गांव में नहीं पहुंची बिजली

बूथ समिति से मजबूत होगी भाजपा: धर्मपाल सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठन विस्तार को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के बीच प्रशिक्षण वर्ग लगाने का भी दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा लक्षित कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है. 15 नवम्बर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस प्रत्येक बूथ पर सफलतापूर्वक मनाए जाने का भी दिशा निर्देश दिया गया. इसके साथ ही वैक्सीनेशन युक्त बूथ बनाने का भी आह्वान किया गया. उन्होंने जिलाध्यक्षों को बूथ समितियों के पुनर्गठन, अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस, निर्धारित मानदंडों के तहत प्रशिक्षण पूरा करना व निर्धारित कार्यक्रम को पूरा करने का दिशा निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-छतरपुर">https://lagatar.in/dalit-woman-complained-against-chhatarpur-bdo-in-police-station/">छतरपुर

बीडीओ के खिलाफ थाना में दलित महिला ने की शिकायत

जनजाति समाज हुआ गौरवान्वित: समीर उरांव

एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के निर्णय से जनजाति समाज के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जो जनजाति समाज के स्वतंत्रता सेनानी रहे उन्हें पहली बार इस प्रकार से सम्मानित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत वैसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिया जाएगा. कहा गया कि गौरव दिवस झारखंड के लिए विशेष गौरव का विषय है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही