Search

 
 
 

रांचीः भाजपा युवा मोर्चा महानगर ने लगाया नेत्र जांच शिविर

 
Ranchi: भाजपा युवा मोर्चा महानगर ने रविवार को अपर बाजार मंडल के अध्यक्ष रौनक राजपूत और केयर नेत्र एनजीओ के सहयोग से गाड़ीखाना सामुदायिक भवन में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. इसमें 223 मरीजों की नि:शुल्क जांच और चश्मे का वितरण किया गया. मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि युवा मोर्चा रांची महानगर के कार्यकर्ता लगातार सराहनीय काम करते आ रहे है. इन्होंने कोरोना काल में 50 हजार लोगों को वैक्सीनेशन कैंप के माध्यम से कोरोना वैक्सीन दिलवाने का काम किया. युवा शक्ति जिस तरीके से समाज की सेवा के लिए आगे आकर सेवा कर रहे हैं. ये सराहनीय है. रघुवर ने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में देश के युवाओं और समाज को नशे से बचने की सलाह दी है. झारखंड के युवा साथियों से आह्वान करता हूं की नशे के खिलाफ जन जागरुकता अभियान चला कर युवाओं को नशा छुड़ाएं. मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि अपर बाजार युवा मोर्चा के साथियों ने हमेशा समाज के लिए काम किया है.

ये रहे मौजूद

महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, महामंत्री वरुण साहू, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, रणजीत शाहदेव, भैरव सिंह, संजय जायसवाल, पूजा सिंह, शुभम जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- विधायक">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-has-done-the-work-of-building-sub-health-center-including-foundation-stone-three-news-of-hazaribagh/">विधायक

अंबा प्रसाद ने उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का किया शिलान्यास समेत हजारीबाग की तीन खबरें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही