Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ ने कलाकारों के साथ की टिफिन बैठक, जानी समस्याएं

Advertisement
Advertisement
Ranchi: शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर झारखंड की प्रसिद्ध नाट्य संस्था "नाट्यालय " के युवा कलाकारों के साथ टिफिन बैठक की गई. इस मौके पर झारखंड में वर्तमान समय में कलाकारों की दुर्दशा पर चर्चा की गई. कलाकारों ने राज्य सरकार की खामियों को सामने रखा. कलाकारों ने कहा झारखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के जैसे ही पतरातू में भी भव्य फिल्म सिटी का निर्माण हो. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली की तर्ज पर झारखंड स्कूल ऑफ ड्रामा की स्थापना हो. राज्य सरकार के द्वारा थिएटर आर्टिस्ट के लिए भव्य थिएटर ऑडिटोरियम का निर्माण हो. झारखंड में कला संस्कृति एवं खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कला एवं खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना हो. झारखंड के कलाकारों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराया जाये. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-10-crore-released-for-honorarium-and-ta-da-of-panchayat-representatives/">झारखंड

: पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय व टीए-डीए के लिए 10 करोड़ जारी
इस अवसर पर झारखंड के कलाकारों ने कई मुद्दे को भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, संयोजक आशुतोष द्विवेदी, प्रदेश मंत्री पवन पासवान, तरुण दास ,साई कृपा के निदेशक गोपाल सिंह के सामने रखा. मुख्य रूप से आयुषी भद्रा , रौशन शर्मा , सुकांत ठाकुर , आरुषि, आराध्या आनंद , आकृति, समायरा , नेहा, अनुष्का भद्रा, तन्वी बरदियार, अंकिता केरकट्टा , आराध्या पवार, बादल साहू, नितेश कुमार , सक्षम, साक्षी प्रिया और अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/kodarma-shyam-nishan-yatra-was-conducted-greenery-was-the-center-of-attraction/">कोडरमा

: श्याम निशान यात्रा निकाली गई, हरियाली श्रृंगार की झांकी रही आकर्षक का केंद्र समेत दो खबरें
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही