Search

 
 
 

Ranchi : सड़क हादसे में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौत, कार चालक भी घायल

Ranchi : जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात शनि डिलीवरी देने जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों जमीन पर गिर गए. गंभीर चोट लगने से शनि की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
 
सड़क हादसा

Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे सड़क हादसा हुआ. यहां गोकुल रेस्टोरेंट के पास एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 

मृतक की पहचान शनि के रूप में हुई है और वह ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करता था. जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात शनि डिलीवरी देने जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और शनि जमीन पर गिर गया. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई. जबकि कार चालक को भी मामूली चोट आई.  हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

 

घटना की सूचना मिलने पर कांके डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. डिलीवरी बॉय की मौत से आक्रोशित ब्लिंकिट के अन्य कर्मियों ने कांके रोड जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और आगे की जांच में जुट गई. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही