Search

 
 
 

रांचीः लहू बोलेगा का रक्तदान शिविर, 10 यूनिट रक्त संग्रह

 
Ranchi: रविवार को एकरा मस्जिद चौक पर लहू बोलेगा के दवारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन झारखंड आंदोलनकारी इमरान अंसारी, मो ज़ुबैर, गुलाम शाहिद एवं सत्य भारती के मेराज अंसारी ने किया. शिविर में कुल 10 यूनिट रक्त सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को समर्पित किया गया. विभिन्न बीमारी से ग्रसित 4 लोग रक्तदान नहीं कर सके. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21-may-2023-jhar-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 MAY।।गिरफ्तारी के बाद रांची लाया गया दिनेश गोप।।शहीदों के स्मारक होंगे विकसित-हेमंत।।सोमवार से बदल सकता है मौसम।।बढ़ा सार्वजनिक बैंकों का मुनाफा।।समेत कई अहम खबरें।।

पहला रक्तदान मो करीम खान एवं अंतिम सैयद नमन अख्तर ने किया

फूटपाथ दुकानदार नेता मो इसहाक, विनय कुमार दास, राजेश प्रसाद चौरसिया, सतीश ठाकुर, शम्स तबरेज, तौसीफ खान, अतिकुर रहमान, मो परवेज ने रक्तदान किया. उद्घाटनकर्ता ने लहू बोलेगा संस्था के मानवीय-व्यवहारिक कार्यों को सराहा. कहा कि हमलोगों भी आपने स्तर से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जल्द ही रक्तदान शिविर आपने-आपने संगठन के माध्यम से मुहल्ले में लगाएंगे. इसे भी पढ़ें- अब">https://lagatar.in/now-guests-of-g-20-countries-will-not-be-taken-to-gulmarg-conspiracy-to-attack-like-26-11-revealed/">अब

गुलमर्ग नहीं ले जाये जायेंगे G-20 देशों के मेहमान, 26/11 जैसे हमले की साजिश का खुलासा

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में लहू बोलेगा के नदीम खान, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास, मो आसिफ़, मो बब्बर, साजिद उमर, मो मिनहाज, नौशाद अंसारी व अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही