Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेकअप इंडिया फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया

Ranchi : वेकअप इंडिया फाउंडेशन रांची चैप्टर के द्वारा आज लालपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य था कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल जाये. किसी की भी मौत खून की कमी न हो. फाउंडेशन के संस्थापक सुयश वर्मा ने चिकित्सा कर्मियों को गुलदस्ते भेंट कर रक्तदान शिविर की शुरुआत की. रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

हमलोग आगे भी समाज के लिए कार्य करते रहेंगे.

शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. फाउंडेशन की अध्यक्ष शुभा श्री ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमलोग आगे भी समाज के लिए कार्य करते रहेंगे. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में ऋषि, शुभम, अनुशील, प्रियम, ईशा, अर्पण, वैभव, अदिति, अनुष्का, साई, अदिति, रितुपर्णा, रिया ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही