Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : टाटीसिलवे में गड्ढे से दो युवकों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi :  सड़क किनारे गड्ढे से दो युवकों के शव बरामद हुए हैं. यह मामला जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा गेट व सेनेटोरियम के बीच स्थित नमक गोदाम के समीप की है. जहां गुरुवार को सड़क किनारे बने गड्ढे से दो युवकों के शव मिले हैं. गड्ढे में बाइक भी गिरी हुई मिली है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गड्ढे में दोनों युवकों के शव को देखा. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गयी. आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से आ रहे होंगे, तभी अनियंत्रित होकर दोनों बाइक सहित गड्ढे में जा गिरे. जिसकी वजह से मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी.  हालांकि दोनों युवकों की मौत कैसे हुई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही