Ranchi : अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू नदी से सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. युवक का शव जला हुआ है. शव देखकर प्रतीत हो रहा है कि शव दो दिन पुराना है. स्थानीय लोगों की सूचना पर अरगोड़ा और हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में ले लिया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह हरमू नदी के किनारे रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी.
रांची : हरमू नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated: Oct 28, 2024 12:00 AM (IST)