Ranchi : कोतवाली थाना क्षेत्र के चडरी तालाब से शुक्रवार की सुबह सरला बिरला स्कूल के छात्र का शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छात्र की मौत नशे की हालत में पानी में डूबने से हुई है या फिर हत्या कर उसके शव को पानी में फेंका गया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.
रांची : चडरी तालाब से सरला बिरला स्कूल के छात्र का शव बरामद
Last Updated: Oct 25, 2024 12:00 AM (IST)