Ranchi: रांची के डोरंडा इलाका में एक घर फंदे पर लटका से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान माइकल राज के रूप में हुई है. वह मूल रूप से चतरा का रहने वाला था. ये घटना गुरूवार गेर रात की है. युवक डोरंडा इलाके के दर्जी मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था. घटना की सूचना पाकर मौके पर डोरंडा थाना की पुलिस पहुंची.
युवक ने फांसी क्यों लगायी, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टर्माटम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस युवक की वर्तमान स्थिति के बारे में भी पता लगा रही है ताकि युवक के आत्महत्या की असली वजह का पता चल सके. मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची थी और साक्ष्यों को एकत्रित कर जांच के लिए ले गयी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.