Ranchi : राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र से एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक युवक की पहचान लोवाडीह निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि राहुल सुबह अपने दोस्तों के साथ मारासिली पहाड़ गया था. इसके बाद वहां बेहोशी अवस्था में पड़ा मिला.
लोगों ने मामले की जानकारी नामकुम थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई.
नामकुम थाने की पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर खून गिरा हुआ मिला है. मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारण का पता चल पाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment