Search

रांची : नामकुम के पास जंगल से युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Ranchi :  जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के खोजा टोली मैदान के समीप स्थित जंगल से शनिवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी नामकुम थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है. इधर पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं की भी गहनता से जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//