Search

 
 
 

रांची : सात महीने से लापता व्यक्ति का शव बरामद

 
Ranchi :  नामकुम पुलिस ने जरेया मरीडीह गांव के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. इसका नाम सोमा मुंडा था. सोमा मुंडा पिछले सात महीने से लापता था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. दरअसल, सोमा मुंडा की गुमशुदगी की रिपोर्ट लगभग सात महीने पहले दर्ज की गई थी, गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सोमा मुंडा लापता नहीं हुआ था, बल्कि उसे मार दिया गया था. मारने वाले उसके परिवार के ही सदस्य थे. इस सूचना के बाद पुलिस ने सोमा मुंडा के चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है.

शराब पिलाकर कर दी थी हत्या

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर 2022 की शाम अत्यधिक शराब पिलाने के बाद ही सोमा मुंडा की हत्या कर दी थी. आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जंगल में दफन कर दिया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ए उस जगह की खुदाई की. शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – विष्णु">https://lagatar.in/vishnu-aggarwal-and-chhavi-ranjan-used-to-talk-through-whatsapp-and-facetime-confidential-documents-were-also-transacted/">विष्णु

अग्रवाल और छवि रंजन व्हाट्सप और फेसटाइम के जरिए करते थे बात, गोपनीय दस्तावेजों का भी होता था लेनदेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही