Search

 
 
 

रांची : तीन दिनों से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Ranchi :  बरियातू थाना क्षेत्र के रांची नर्सिंग होम के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान आलोक कुमार उर्फ कान्हा के रूप में हुई है. वह बूटी मोड़ के पीएचडी कॉलोनी के पानी टंकी साइड रहता था. जानकारी के अनुसार, आलोक कुमारे पिछले तीन दिनों से लापता था. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था. वहीं गुरुवार सुबह रांची नर्सिंग होम के पास से उसका शव मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी हुई है. शव को देखकर प्रथम दृष्ट्या से प्रतीत हो रहा है कि आलोक कुमार की हत्या करके उसके शव को फेंक दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही