Search

 
 
 

रांचीः बॉयफ्रेंड ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि युवक व युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे और आपस में बॉयफ्रेंड व गर्लफ्रेंड हैं. दोनों रांची में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवती की मेडिकल जांच कराई.
 

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना इलाके में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी युवक का नाम सचिन कुमार महतो है और वह रांची में पढ़ाई कर रहा था. बताया जाता है कि युवक ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है.


मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पहले युवती को फोन कर अपने कमरे में बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया. सदर थाना प्रभारी ने बताया कि युवक व युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे और आपस में बॉयफ्रेंड व गर्लफ्रेंड हैं. दोनों रांची में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवती की मेडिकल जांच कराई. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही