Search

 
 
 

हॉकी झारखंड सब जूनियर चैंपियनशिप के लिए रांची बालक टीम का चयन

 
Ranchi : हॉकी झारखंड सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए रांची पुरुष टीम के गठन हेतु हॉकी खिलाड़ियों की प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल बरियातू एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित की गई. इसमें रांची जिला की 6 टीमों ने भाग लिया. इन सभी टीमों के सभी कागजात की जांच के उपरांत इनका आपस में मैच कराया गया. इस प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल में हुलहुंडु डेबोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं काकेरिय डेबोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. बुंडू डेबोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो आगामी हॉकी झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल में मुख्य अतिथि के रूप में हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार उपस्थित रहे. इस प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल को सफल बनाने में मुख्य रूप से हॉकी रांची के अध्यक्ष माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, सचिव हॉकी रांची, उपाध्यक्ष असरिता लकड़ा, कोषाध्यक्ष ललित कुमार पन्ना, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति डेनिस केरकट्टा, अभिषेक कुमार साहू, जोसेफ टोपनो इत्यादि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – 25">https://lagatar.in/selection-for-center-of-excellence-athletics-from-25th-april/">25

अप्रैल से सेंटर ऑफ एक्सेलेंस एथलेटिक्स के लिए चयन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही