Search

 
 
 

रांची ब्रह्म समाज ने मनाया माघोत्सव

 
Ranchi : बांग्ला कैलेन्डर के अनुसार 11 माघ को हर साल माघोत्सव मनाया जाता है. ब्रह्म समाज में इस दिन का विशेष महत्व है. 11 माघ के दिन ही राजा राममोहन राय ने ब्रह्म उपासना की शुरुआत की थी. ब्रह्म उपासना में निराकार परम ब्रह्म का ध्यान और भक्ति के साथ भक्तगण उपासना एवं संगीत यानी प्रार्थना एवं ब्रह्म संगीत के माध्यम से परम पिता परमेश्वर की आराधना करते हैं. इस वर्ष का माघोत्सव रांची थड़पखना स्थित ब्रह्म समाज में मनाया गया. उपासना के संचालन में ब्रह्म समाज के आचार्य बैदूर्यमोहन सेनगुप्ता, ब्रह्म संगीत में सुबीर एवं शिल्पी वन्द ने मधुर संगीत से भक्तिमय वातावरण तैयार किया. इस अवसर पर सभी भक्तगण सम्मिलित हुए. उपासना के अंत में प्रेमान्न```` का वितरण किया गया. शांतिवाचन से उपासना का समापन किया गया. आचार्य ने देश-शांति एवं विश्व-शांति के लिए प्रार्थना की. यह जानकारी ब्रह्म समाज रांची के सचिव दीप्तिमान बोस तथा ट्रस्टी अनिमा बोस ने दी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/criminals-shot-a-couple-in-ranchis-ojha-market-police-engaged-in-investigation/">रांची

के ओझा मार्केट में अपराधियों ने दंपती को मारी गोली, दोनों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही