Search

 
 
 

रांची : गोली लगने से ब्रेन टेंपोरेल लोब हुआ डैमेज, जटिल सर्जरी कर रिम्स के डॉक्टरों ने बचायी जान

 
Ranchi : लापुंग निवासी जितेंद्र उरांव को सोमवार की शाम किसी व्यक्ति ने सिर में गोली मार दी. वह अपने बच्चे के साथ अपनी दुकान के बाहर बैठे हुए थे. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बुलेट ब्रेन में जाकर फंस गया. आनन-फानन में परिजन जितेंद्र को रिम्स लेकर आये. जहां रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ सीबी सहाय की यूनिट में उसे भर्ती किया गया. बुलेट लगने की वजह से ब्रेन के बाएं हिस्से का टेंपोरल डैमेज हो चुका था. साथ ही ब्रेन के पिछले हिस्से की हड्डियां भी टूटी थी और ब्रेन भी डैमेज हुआ था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ सीबी सहाय के नेतृत्व में मंगलवार को मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया. मरीज अभी खतरे से बाहर है. इसे भी पढ़ें -चांडिल">https://lagatar.in/chandil-start-the-work-of-repairing-nh-32-in-a-week-otherwise-people-will-hit-the-road-pappu-verma/">चांडिल

: एक सप्ताह में शुरू करें एनएच 32 को दुरुस्त करने का काम, वर्ना सड़क पर उतरेंगे लोग – पप्पु वर्मा

टीम में ये हुए शामिल

इस ऑपरेशन में डॉ रोहित भारती, डॉ सौरभ बेसरा, डॉ दीपक, डॉ विकास कुमार, डॉ मंजर अली और एनेस्थीसिया विभाग से डॉ तुषार शामिल थे. साथ ही रिम्स के न्यूरो ओटी असिस्टेंट सुनील, प्रभात, आनंद और सिस्टर नीलम ने भी अपना सहयोग दिया. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-recognition-to-the-institute-in-the-order-of-the-government-beeo-told-the-certificate-to-be-fake/">हजारीबाग

: सरकार के आदेश में संस्थान को मान्यता, बीइइओ ने सर्टिफिकेट को बताया फर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही