Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 4 घंटे तक लगा रहा 108 एंबुलेंस सेवा के पहिए पर ब्रेक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड की लाइफ लाइन सेवा में शुमार 108 एंबुलेंस की एक दर्जनों गाड़ियों के पहिए पर करीब 4 घंटे तक ब्रेक लगा रहा. बता दें कि अपने बकाए 4 महीने के वेतन (अप्रैल से जुलाई) की मांग को लेकर सभी कर्मचारियों ने बड़गाई अंचल कार्यालय में एंबुलेंस खड़ी कर कार्य बहिष्कार कर दिया. इस बीच जिकित्जा हेल्थ केयर के सेंटर हेड मिल्टन सिंह ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनके बकाए वेतन का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा. जिसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौटे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/result-of-combined-graduate-trained-examination-2016-released/">झारखंड

: संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित परीक्षा 2016 का रिजल्ट जारी

विभाग को 10 बार भेजा गया रिमाइंडर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/108-im.jpg"

alt="रांची : 4 घंटे तक लगा रहा 108 एंबुलेंस सेवा के पहिए पर ब्रेक" width="600" height="400" /> मिल्टन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की परेशानी को सुनने के लिए आया हूं. 4 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण सभी लोग परेशान हैं. बकाए वेतन की मांग को लेकर 10 बार एमडी एनएचएम और अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को रिमाइंडर भेज कर आग्रह किया गया है. लेकिन अब तक वेतन का नहीं मिलना वाकई चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि अब तक कंपनी ने अपने मद से 6 करोड़ रुपए डीजल के लिए खर्च कर दिए. इसके अलावा मेंटेनेंस और संचालन में भी खर्च होता है, जो कंपनी अपनी ओर से अब तक करती आ रही है.

5 जुलाई को मुख्यमंत्री ने 206 नई एंबुलेंस का किया उद्घाटन

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते 5 जुलाई को 206 नए एंबुलेंस का उद्घाटन किया था. इन एंबुलेंस के संचालन की जिम्मेवारी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के हाथों में सौंपी गई है. लेकिन कंपनी अभी मैन पावर की नियुक्ति की प्रक्रिया में लगी हुई है. ऐसे में उद्घाटन किए गए सभी एंबुलेंस एनएचएम परिसर में ही खड़े हैं और इन सबके बीच पुराने कर्मचारियों का वेतन भी अटका हुआ है. कर्मचारी पशोपेश में हैं कि नई कंपनी किस तरह से एंबुलेंस का संचालन करेगी और उनकी भूमिका क्या होगी.

बकाए वेतन को लेकर दिया जा रहा है आश्वासन

ईएमटी टेक्नीशियन साकिब आलम ने कहा कि बकाया वेतन को लेकर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है. लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है. नई कंपनी के टेंडर को लेकर भी लगातार प्रश्न खड़े हो रहे हैं और इन सब के बीच हम जैसे छोटे कर्मचारियों का पैसा फंसा हुए हैं.

हाई कोर्ट में है मामला

जिकित्जा हेल्थ केयर ने टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए हैं. नई कंपनी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को एंबुलेंस के संचालन के टेंडर को लेकर मामला हाई कोर्ट में भी चल रहा है. इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई कंपनी को 108 एंबुलेंस के संचालन का जिम्मा दे दिया गया है. इसे भी पढ़ें - मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-not-being-allowed-to-speak-in-rajya-sabha-being-threatened-asked-for-an-appointment-with-the-president/">मल्लिकार्जुन

खड़गे ने कहा, राज्यसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा, धमकाया जा रहा है, राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही