Search

 
 
 

रांची: ब्राउन शुगर के कारोबार  का खुलासा, कुख्यात जुबेर समेत चार गिरफ्तार

 
Ranchi:  लोकसभा चुनाव मद्देनजर विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में अवैध शराब, आग्नेयास्त्र और मादक पदार्थ की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़ा कुख्यात जुबेर समेत चार अपराधियों की गिरफ्तार हुई. सभी को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित ऑटो बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है. जिनमें मो. जुबेर, रोहित ठाकुर, सुजीत गुप्ता और तरुण कुमार पांडेय शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने 11.5 ग्राम ब्राउन शुगर और कई मोबाइल फोन बरामद किये हैं. ये सभी ब्राउन शुगर को अवैध खरीद बिक्री के लिए बिहार से लेकर आ रहे थे. गिरफ्तार लोगों में जुबेर के खिलाफ 16, रोहित के खिलाफ छह और सुजीत के खिलाफ पांच मामले पूर्व से दर्ज हैं. एसएसपी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-07-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।07 APR।।कोयला उठाव के नाम पर वसूली।।महिलाओं को टिकट देने में कोताही।।कल्पना ने की गठबंधन नेताओं के साथ बैठक।।बिहारः विस चुनाव से पूर्व देंगे 10 लाख नौकरी- नीतीश।।मेहनत करने के लिए हुआ है मेरा जन्म-पीएम।।समेत कई अहम खबरें।।
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही