Search

रांची : धूमधाम से मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा उत्सव

Ranchi: बुद्ध पूर्णिमा पर गुरुवार को विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. सुबह से देर शाम तक बौद्ध मंदिर अनुयायियों से गुलजार रहा. स्थानीय और बाहर से आये लामाओं ने नेम-निष्ठा से पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराया. मतावंबियों ने अपने इष्ट के उपदेशों को आत्मसात कर विश्व शांति के लिए 108 दीप जलाए. भंडारा के साथ विविध कार्यक्रमों का सिलसिला देर शाम तक चला. आचार संहिता के कारण इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली गयी. इसे भी पढ़ें -Breaking">https://lagatar.in/breaking-encounter-between-police-and-maoists-on-khunti-chaibasa-border-area-commander-killed/">Breaking

: खूंटी-चाईबासा सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, मारा गया एरिया कमांडर 

श्रीहरि की भक्ति में रमे रहे सनातनी

सनातनी श्रीहरि की भक्ति में रमे रहे. स्नान-ध्यान, पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया गया. शहर के विविध मंदिरों में दर्शन-पूजन को देर शाम तक भक्तों का तांता सा लगा रहा. कई घरों में सत्यनारायण जी की पूजा भी करायी गयी.

अनुयायियों से गुलजार रहा बौद्ध मंदिर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/deep1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सजे-धजे जैप वन, स्थित बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव उत्साह और उमंग से मनाया गया. दिन के पौने दस बजे पूजा शुरू हुई. अरुण, उरगेन और लाक्पा लामा ने पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराया. बड़ी संख्या में अनुयायियों ने इसमें हिस्सा लिया. सजे दरबार के समक्ष श्रद्धालुओं ने आरती उतारी. दीप प्रज्जवलित कर सभी ने सुख-समृद्धि के साथ विश्व शांति के लिए मगल कामनाएं की. दो बजे से वांग (आशीर्वाद) का कार्यक्रम चला. फिर वृहत रूप में भंडारा चलाया गया. अध्यक्ष बादल तामंग ने उत्सव के सफल समापन पर सभी को बधाई दी.

दाजिर्लिंग के लामाओं ने संपन्न कराया अनुष्ठान

छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी के नेपाल हाउस, डोरंडा स्थित बौद्ध मंदिर में सुबह से दोपहर बाद तक पूजन-अनुष्ठान चला. दाजिर्लिंग से आये पालदेन, वांगदेन, सांगे और जिग्में लामा ने अनुष्ठान संपन्न कराया. इसके बाद दीप प्रज्जवलित किये गये. मतावलंबियों ने अपने इष्ट के उपदेशों को आत्मसात कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव ने भी इसमें खास तौर से हिस्सा लिया. बाद में भंडारा चलाया गया. फिर देर शाम तक कार्यक्रमों का क्रमवार सिलसिला चला.अध्यक्ष सुरेन कुमार तामंग और सुमन तामंग ने सभी का आभार जताया. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-chain-snatched-from-an-old-woman-who-was-out-on-morning-walk-in-sidhgora-police-kept-playing-the-flute-of-peace/">Jamshedpur

: सिदगोड़ा में मॉर्निंग वाक पर निकली वृद्धा से चेन छिनतई, पुलिस बजाती रही चैन की बंशी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp