Search

 
 
 

बुढ़मू थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, छह वाहनों में आगजनी के बाद रांची SSP ने की कार्रवाई

 
रितेश महतो को बुढ़मू  का नया थाना प्रभारी बनाया गया Ranchi :  बुढ़मू में छापर स्थित दामोदर नदी बालू घाट में उग्रवादियों ने छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया. यह घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुई थी. इस घटना के बाद एसएसपी चंदन सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार और एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया. वहीं रामजी कुमार  की जगह रितेश महतो को बुढ़मू का नया थाना प्रभारी बनाया है.

लेवी को लेकर दिया गया घटना को अंजाम

आगजनी की घटना को अंजाम लेवी को लेकर दिया गया है. फिलहाल किसी उग्रवादी संगठन ने इसकी जिम्मेवारी नहीं ली है. लेकिन कहा जा रहा है कि जेजेएमपी कमांडर राहुल तुरी उर्फ़ अलोक जी ने वाहनों को आग के हवाले किया है. इनका मकसद डर का माहौल पैदा कर बालू कारोबारियों से लेवी वसूलना है.

छापर बालू घाट बना उग्रवादियों व अपराधियों का अड्डा

करोड़ों की अवैध उगाही के कारण छापर बालू घाट उग्रवादियों और अपराधियों का चरम अड्डा बन गया है. आये दिन यहां कभी उग्रवादी तो कभी अपराधी वाहनों में आगजनी करते हैं. इस पर लगाम लगाना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बन गया है. बुढ़मू छापर घाट में टीएसपीसी, जेजेएमपी, पांडेय गिरोह, अमन साव गिरोह, अलोकजी गिरोह, वीएस तिवारी गिरोह पूर्ण रूप से सक्रिय है. इन गिरोह को अवैध उगाही की राशि जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही