Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के प्रतिष्ठित बिल्डर अनुराग सरावगी ने अपार्टमेंट से कूदकर की खुदखुशी

राजधानी के मेन रोड इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर एक प्रतिष्ठित बिल्डर ने आत्महत्या कर ली.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राजधानी के मेन रोड इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर एक प्रतिष्ठित बिल्डर ने आत्महत्या कर ली.

 

गुरुवार देर रात यह घटना घटी है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.  मृतक की पहचान अनुराग सरावगी के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात अनुराग सरावगी ने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों और परिजनों से शुरुआती पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के समय की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

 

अनुराग सरावगी ने आत्महत्या क्यों की है , इसका खुलासा नहीं हो पाया है.घटनास्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद होने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

पुलिस यह जांच कर रही है कि बिल्डर किसी वित्तीय दबाव या व्यापारिक घाटे में तो नहीं थे या फिर पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव के कारण इतना बड़ा कदम उठाया. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही