अपने आशियाने को उजड़ता देख आंखों से छलक पड़े आंसू
इधर 20 सालों से अधिक समय से रह रहे लोग अपने आशियाने को उजड़ता देख उनके आंखों से आंसू छलक पड़े. अतिक्रमण की वजह से एक ही झटके में उनका आशियाना उजड़ गया. सामान भी सड़कों के किनारे बिखरे पड़े हैं. इनमें से कुछ लोग अपने सामान के साथ नये आशियाने की तलाश में निकल पड़े. जबकि कुछ वहां चिंतिंत बैठे हैं. पीड़ित परिवारों का कहना है कि कही रेंट पर घर नहीं मिला है, जब तक कुछ व्यवस्था नहीं हो जाता, तब तक रोड पर रहने को मजबूर हैं. उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगायी है.ओवरब्रिज और रेलवे लाइन का होना है निर्माण
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर लाइन प्रफुल बड़ा ने बताया कि बिरसा चौक पर मौजूद पुराने ओवरब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाया जाना है. नया ब्रिज करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनायी जायेगी. इसे दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा नये ब्रिज के नीचे दो अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछायी जायेगी और इसे यार्ड से जोड़ा जायेगा. बता दें सात वर्ष पहले रेलवे का एक ब्रिज बनाया गया था. जिससे एचईसी की ओर से बिरसा चौक और हिनू की ओर आवागमन होता है. लेकिन पुराने ब्रिज के संकीर्ण होने से जाम की स्थिति बनी रहती है.class="alignnone size-full wp-image-988695" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-20-8.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
class="alignnone size-full wp-image-988696" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-21-7.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
class="alignnone size-full wp-image-988697" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-22-6.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
class="alignnone size-full wp-image-988698" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-23-5.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment