Search

 
 
 

रांचीः देश में चल रहा बुलडोजर टेरर- पी साईनाथ

 
Ranchi: देश में आज बुलडोजर जस्टिस नहीं बुलडोजर टेरर चल रहा है. 30 साल पहले देश ने नई आर्थिक नीति का अनुसरण करना शुरु किया था. उस दौर से ही विरोध के स्वर उठाने वालों को अपराधी बताया जाने लगा. 2014 के बाद से इस तरह की प्रवृति को सरकार ने तेजी से अपना लिया. सरकार विरोध की आवाज दबा कर सत्ता चला रही है. धार्मिक कट्टरपंथी, आर्थिक कट्टरपंथी और कॉर्पोरेट मीडिया के गठजोड़ से देश के आम जानों की आवाज को दबाया जा रहा है. स्पेशल प्रोजेक्ट के माध्यम से लोकल पंचायतों से उसके अधिकार छीने जा रहे हैं. उक्त बातें पी साईंनाथ ने कहीं. वे प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार हैं. इसे पढ़ें- दो">https://lagatar.in/hemophilia-drug-factor-9-not-available-in-koderma-sadar-hospital-for-two-months/">दो

महीने से कोडरमा सदर अस्पताल में हीमोफीलिया की दवा फैक्टर- 9 उपलब्ध नहीं

प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत का स्थान 161वां

उन्पहोंने कहा कि एनजीओ कर्मियों के पर ईडी का छापा पड़ रहा है. आपातकाल के कानून का उपयोग विरोध के स्वर दबाने के लिए किए जा रहे हैं. लोगों पर केस डालने का काम देश में तेजी देखी जा रहा है. देश का मीडिया कॉर्पोरेट मीडिया हो गया है. वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत का स्थान 161वां है. टेलीग्राम एक्ट 1884 के तहत 54 ऐसे कानून हैं वो मीडिया को काम को प्रभावित करते हैं. कोनोलियन कानून जिनका उपयोग आजाद भारत में कभी नहीं हुआ, उन कानूनों का उपयोग मौजूदा सरकार कर रही है. कॉमेडियन कुणाल कमरा पर कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का मामला चलाया गया. देश में मजदूरों का आवाज दबाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/one-person-died-in-suspicious-condition-in-garhwa-police-station-relatives-created-ruckus/">गढ़वा

थाना में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही