Search

 
 
 

Ranchi : PM आवास मिलने के बावजूद अवैध कब्जा, करमटोली तालाब के सामने बने दर्जनों मकानों पर चला बुलडोजर

रांची नगर निगम की टीम लगातार अवैध कब्जे पर बुलडोजर की कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को करमटोली तालाब के सामने अवैध रूप से बने दर्जनों मकानों को हटाया गया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे.
 

Ranchi :  रांची नगर निगम की टीम लगातार अवैध कब्जे पर बुलडोजर की कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को करमटोली तालाब के सामने अवैध रूप से बने दर्जनों मकानों को हटाया गया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे. बुलडोजर कार्रवाई शुरू होने से प्रशासन की मौजूदगी में लोगों को मकान खाली कराया गया. इसके बाद नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किया.

 

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक हैं. उन्हें पहले ही सरकार की ओर से आवास आवंटित किया जा चुका है. इसके बावजूद वे करमटोली तालाब के पास अवैध रूप से एस्बेस्टस की छत वाले मकान बनाकर वर्षों से रह रहे थे. 

 

अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस देकर जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था.  निर्धारित समय बीतने के बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही