Search

 
 
 

रांची: पारिवारिक विवाद में चली गोली, कोई हताहत नहीं

 
Ranchi: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लेक रोड में पारिवारिक विवाद को लेकर गोली चली है. हालांकि गोली किसी भी व्यक्ति को नहीं लगी. बताया जाता है कि दो पक्षों में पारिवारिक विवाद चल रहा था, उसी में गोली चली है. हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है मामले की जांच में जुटी है. वहीं गोली चलाने वाला व्यक्ति फरार हो गया है. इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद इरफान ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. जिसमें उसने बताया पारिवारिक विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से साहेब उर्फ ताल्हा हथियार लेकर पहुंचा था, और घर पहुंच कर दो से तीन राउंड फायरिंग की. लोगों की भीड़ बढ़ती देख फायरिंग कर साहेब उर्फ ताल्हा फरार हो गया.

दोनों परिवारों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी

पीड़ित मोहम्मद इरफान ने बताया इससे पूर्व भी इन दोनों परिवारों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी. पुलिस भी इसे परिवारिक विवाद मान रही है. हालांकि फायरिंग की घटना सीसीटीवी में पूरी तरह से कैद हो गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही