Search

 
 
 

रांचीः दबंगों ने 2 महिलाओं की जमीन पर किया कब्जा, रैयतों ने सीएम, डीसी-एसएसपी से लगाई गुहार

 

महिलाओं ने बीईआटी मेसरा ओपी प्रभारी पर जमीन कब्जा करने में मदद करने का लगाया आरोप

Ranchi: राजधानी के नेवरी स्थित गेतलातू में रहने वाली दो महिलाओं ने अपनी पैतृक जमीन को कब्जा से मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री, डीसी और एसएसपी से गुहार लगाई है. अंजना सिंह और आरती सिंह नाम की रैयत का कहना है कि गेतलातू में खाता नंबर 55 और प्लॉट नंबर 102 में उनकी 24 डिसमिल जमीन है, जिसपर सुनील माथुर और अनिल माथुर नाम के शख्स ने दबंगों के साथ आकर कब्जा कर लिया. वहीं जमीन कब्जा करने में बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी रोशन कुमार सिंह ने मदद की. अंजना और आरती का कहना है कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसका बंटवारा कोर्ट से हो चुका है. उस जमीन का डिग्री पेपर उनके पास है. जमीन पर उन्होंने अपना बोर्ड भी लगाया था, लेकिन 7 मार्च 2024 की रात सुनील और अनिल माथुर ने वह बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया. इसके बाद 8 तारीख को जमीन पर बाउंड्री शुरू कर दी गई और विरोध करने पर मारपीट किया गया. इसे पढ़ें- राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-dr-sarfaraz-will-be-the-grand-alliance-candidate-nomination-tomorrow/">राज्यसभा

चुनावः डॉ सरफराज होंगे महागठबंधन उम्मीदवार, नामांकन कल
[caption id="attachment_858298" align="aligncenter" width="775"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/webform7-20.jpg"

alt="" width="775" height="1051" /> विवादित जमीन पर करायी जा रही बाउंड्री[/caption]

पेपर्स देख मौके पर ही थानेदार ने सुना दिया फैसला

अंजना और आरती ने इसकी सूचना मेसरा ओपी प्रभारी को दी. ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे वहीं दोनों पक्ष को बुलाकर फैसला करने लगे. दोनों पक्ष से जमीन के पेपर्स मांगे. महिलाओं ने उन्हें जमीन का डिग्री पेपर दे दिया, वहीं विपक्ष की ओर से डीड पेश किया गया. पेपर देखने के बाद ओपी प्रभारी ने अंजना और आरती को जमीन छोड़ने को कहा. कहा कि डिग्री पेपर नहीं माना जाएगा. विपक्ष के पास जमीन की डीड है. उन्होंने महिलाओं को जमीन का पेपर पेश करने के लिए एक दिन का समय दिया. कहा कि अगर पेपर नहीं मिला तो विपक्ष उसमें अपना काम शुरू कर देगा. ओपी प्रभारी के व्यवहार से दुखी होकर अंजना और आरती ने सीएम, डीसी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से अपनी जमीन से कब्जा हटाने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/new-thinking-is-needed-for-the-reconstruction-of-the-state-sudesh/">राज्य

के नवनिर्माण के लिए नवीन सोच की आवश्यकता- सुदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही