Search

 
 
 

रांची : आलम हॉस्पिटल में शुरू हुई बर्न व प्लास्टिक सर्जरी यूनिट

 
Ranchi : आलम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सोमवार को बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी यूनिट की शुरुआत की गई. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यूनिट का उद्घाटन किया. पूरे राज्य में संयुक्त रूप से यह पहला बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी यूनिट है. 30 बेड के साथ इसकी शुरुआत की गई है. इसमें पांच डबल बेड केबिन, 5 सिंगल केबिन, 11 आईसीयू बेड और दो आइसोलेशन बेड और 1 सुइट रूम की व्यवस्था है. साथ ही पहले तल्ले पर डेडिकेटेड मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी उपलब्ध है. यहां मैक्स हॉस्पिटल के प्रसिद्ध बर्न एवं प्लास्टिक सर्जन डॉ जफर अकील यूनिट में अपनी सेवा देंगे.

मरीजों को मिलेगी राहत : स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी यूनिट के शुरू हो जाने से आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा. कहा है कि आलम हॉस्पिटल में समय के साथ इलाज की व्यवस्था बेहतर हो रही है.

ये रहे मौजूद

डॉ मजीद आलम, डॉ तनवीर आलम, डॉ सुमबुल आलम, डॉ समरीना कमाल, डॉ एसएम कमरूज्जमा, डॉ तरन्नुम, डॉ रितेश, डॉ एसपी साहू, डॉ अभय, डॉ मनोज, डॉ ऋषिकांत, डॉ मनमोहन, डॉ अर्चना समेत अन्य उद्घाटन के मौके पर मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-start-anemia-eradication-mission-on-tuesday/">पीएम

मोदी मंगलवार को करेंगे एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही