Search

 
 
 

रांची : ओवरब्रिज के पिलर से टकराये बस और बालू लदा हाइवा, दो की मौत, कई घायल

 
Ranchi :   ओवरब्रिज के पिलर से बस और बालू लोड हाइवा के टकराने से दो यात्रियों की मौत हो गयी. वहीं कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. यह घटना तुपुदाना ओपी क्षेत्र के तुपुदाना ओवरब्रिज के पास रविवार की सुबह पांच बजे हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाइवा और श्री हरि रथ नाम के बीच पहले टक्कर हुई फिर दोनों गाड़िया ओवरब्रिज के पिलर से टकरा गयी. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद तुपुदाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल भेजवाया है.

रांची से चाईबासा जा रही थी बस

श्री हरि रथ नाम की बस रविवार की सुबह रांची से चाईबासा के लिए निकली थी. बस जैसे ही तुपुदाना ओवरब्रिज के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार हाइवा से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और हाइवा दोनों ही ओवरब्रिज के पिलर में जा घुसे. टक्कर में बस का दाहिना हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में आगे की सीट पर बैठे दो यात्री की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं छह से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान कोडरमा के फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी रीमा देवी (45 वर्षीय) और उनकी 7 साल की बेटी सोनल कुमारी के रूप में हुई है. रांची से दोनों खूंटी जाने के लिए चाईबासा जाने वाली बस में बैठे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही