Search

 
 
 

रांची : चार महिला कांवरियों को बस ने कुचला, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

 
Ranchi : रांची की चार महिला कांवरियों को बस ने कुचल दिया. जिसमें एक महिला की मौत हो गई. यह हादसा पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के कोणदी सकसोहरा रोड एनएच-30ए के लदमा गांव की है. जहां शनिवार की देर एक तेज रफ्तार एक बस ने रांची की चार महिला कांवरियों को कुचल दिया़. हादसे में एक महिला कांवरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृत महिला की पहचान रांची निवासी संजय ओझा की 35 वर्षीया पत्नी के रूप में की गयी है़. वहीं घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है. उसका नाम लीलावती देवी (30साल) है, उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया़ है. जबकि दो अन्य महिलाएं घटना में मामूली रूप से घायल हुई हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायल महिलाओं को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा. मौके पर बाढ़ थाना की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें -पी">https://lagatar.in/p-chidambaram-lashed-out-at-himanta-vishwa-sharma-said-it-would-be-better-if-cm-of-assam-does-not-interfere-in-manipur/">पी

चिदंबरम हिमंत विश्व शर्मा पर बरसे, कहा, अच्छा होगा कि असम के CM मणिपुर में दखल न दें

बरबीघा के शिवालय में जलाभिषेक के लिए जा रही थी महिलाएं

गौरतलब है कि महिलाएं बाढ़ के उमानाथ घाट पर स्नान करने के बाद गंगाजल लेकर बरबीघा (शेखपुरा जिला) के शिवालय में जल चढ़ाने के लिए जा रही थी. उसी दौरान ये घटना हुई. महिलाओं के साथ करीब 100 लोगों का जत्था भी जल चढ़ाने के लिए जा रहा था. वहीं बस चालक घटना के बाद बस छोड़कर फरार हो गया. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-has-enough-evidence-prosecute-birsa-munda-jail-chief-hamid-akhtar/">रांची

: बिरसा मुंडा जेल प्रमुख हामिद अख्तर पर केस चलाने के लिए ईडी के पास हैं पर्याप्त सबूत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही