Search

 
 
 

खुद के पैसे से अपर बाजार में अस्थायी पार्किंग बनवाएंगे व्यवसायी

 
Ranchi: राजधानी रांची में बिजनेस हब कहे जाने वाले अपर बाजार में हर दिन के जाम की समस्या से आम आदमी से लेकर व्यवसायी वर्ग खासे परेशान हैं. यहां जाम की सबसे बड़ी वजह सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की अवैध पार्किंग है. लोग किसी काम से अपर बाजार आते हैं तो गाड़ी सड़क किनारे ही खड़ी करते हैं. बात रंगरेज गली की हो या मैकी रोड या फिर जेजे रोड की, सभी स्थानों पर कमोवेश यही स्थिति है. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

आम लोगों को होती है परेशानी

गाड़ियों की अवैध पार्किंग के बाद बची आधी सड़क पर ठेला और टैंपो वाले घुस जाते हैं. जिस वजह से अपर बाजार खरीदारी करने आने वाले लोग और व्यवसायी वर्ग खासे परेशान होते हैं. इस समस्या का वैकल्पिक समाधान व्यवसायियों ने निकाल लिया है. दरअसल व्यवसायी अपने खर्च पर अपर बाजार में पार्किंग बनवाएंगे. इसके लिए चैंबर ने भी छूट दे दी है. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/pooja-singhal-case-reaches-hc-ia-filed-demanding-cbi-probe-and-security-to-ed-office/">BREAKING

: पूजा सिंघल प्रकरण पहुंचा HC, IA दायर कर CBI जांच और ED कार्यालय को सुरक्षा देने की मांग

पिछले सप्ताह हुई थी बैठक

इसे लेकर बीते छह मई को चैंबर भवन में व्यवसायियों की बैठक हुई थी. इसमें अस्थायी पार्किंग बनाने पर सहमति बनी थी. तय किया गया की बकरी बाजार में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण होने तक इस जगह को अस्थायी पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. इसे लेकर नगर आयुक्त ने कहा कि निगम पार्किंग के एवज में टोकन मनी लेगा. जल्द ही व्यवसायियों के साथ नगर आयुक्त पार्किंग स्थल का मुआयना करेंगे. बैठक में व्यवसाइयों ने नगर आयुक्त के समक्ष पुराने भवनों को रेगुलराइज़ करने के मुद्दे को भी उठाया था. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-exam-center-magistrate-in-custody-in-bpsc-paper-leak-case/">बिहार

: BPSC पेपर लीक मामले में एग्जाम सेंटर मजिस्ट्रेट हिरासत में

बड़ी कंपनी पटना शिफ्ट होने की बना रही योजना

बैठक के दौरान चैंबर अध्यक्ष ने कहा था कि आरआरडीए क्षेत्र में बनी वेयर हाउसेस को नोटिस भेजने से बड़ी कपनियां अपना व्यापार पटना शिफ्ट करने की योजना बना रही हैं. उन्होंने कहा था की केवल भवनों को तोड़ देना और बनी बनाई व्यवस्था को खराब करना निगम का उद्देश्य नहीं होना चाहिए. इसपर नगर आयुक्त ने कहा था कि सरकार की ओर से कोई आदेश या बिल आने तक इस अभियान को नहीं रोका जा सकता. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही