Search

 
 
 

रांची: आखिर कबतक बनकर तैयार होगा चिरौंदी का ओल्ड एज होम ?

 
Ranch: राजधानी रांची के चिरौंदी में बुजुर्गो के लिए 50 बेड का ओल्ड एज होम बन रहा है,लेकिन अबतक यह बनकर तैयार नहीं हुआ है. इस मामले में डीडीसी विशाल सागर ने जानकारी दी कि ओल्ड एज होम बनाने का जिम्मा इंप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) एनजीओ को दिया गया था. इसकी फाइल विभाग को भेज दी गई थी, लेकिन विभाग के तरफ से अभी तक अप्रूवल नहीं आया है. इस ओल्ड एज होम में 25 बेड महिलाओं के लिए और 25 बेड पुरुषों के लिए आरक्षित किया गया है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-relief-to-cm-hemant-soren-from-high-court-stay-on-the-order-of-mp-mla-court/">रांची:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत, MP-MLA कोर्ट के आदेश पर रोक

असहाय बुजुर्गों को रखा जाएगा

चिरौंदी में बनने वाले इस ओल्ड एज होम में असहाय बुजुर्गों को रखा जाएगा. बता दें कि रांची के चिरौंदी में बने ओल्ड एज होम के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने टेंडर निकाला था. 28 फरवरी 2022 तक एनजीओ से आवेदन देने को कहा गया था. इसके बाद इंप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) एनजीओ को टेंडर दिया गया था, लेकिन यह अब तक बुजुर्गों के लिए बनकर तैयार नहीं हो पाया है. आपको बता दें कि साल 2016 में बेसहारा बुजुर्गो के लिए आशियाना बनने का रास्ता साफ हो गया था. राज्य सरकार ने रांची के चिरौंदी में मॉडल ओल्ड एज होम बनाने का फैसला किया था.

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर निर्माण

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर साल 2016 में चिरौंदी ओल्ड एज होम का निर्माण का निर्णण राज्य सरकार ने लिया था. दरअसल झारखंड सीनियर सिटीजन कल्याण संघ की ओर से जनहित याचिका दायर की गई थी. याचिका में मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंटस एंड सीनियर सिटीजन एक्ट को झारखंड में लागू करने की मांग की गई थी. जिस पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह, जस्टिस एस. चंद्रशेखर की बेंच ने राजधानी में बुजुर्गों के लिए मॉडल ओल्ड एज होम बनाने का आदेश दिया था. इसके बाद उसी वर्ष निर्माण भी शुरू हो गया था. भवन निर्माण विभाग ने करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से इसे बनाया है. इस बिल्डिंग में लाखों रुपए के बिजली उपकरण, सोलर लाइट व सेनेटरी फिटिंग्स चोरी हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-aware-about-environment-1-lakh-saplings-will-be-planted-before-august-15/">रांची:

पर्यावरण को लेकर नगर निगम सजग, 15 अगस्त से पहले 1 लाख लगेंगे पौधे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही