Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : कैंब्रियन स्कूल की छात्रा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

Ranchi : कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड की छात्रा राजप्रिया कुमारी के मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है. राजप्रिया कुमारी के मॉडल को इंस्पायर अवॉर्ड्स मानक-2021-2022 के लिए दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है. राजप्रिया  द्वारा तैयार किया गया यह मॉडल एक ऐसा कार्यशील उपकरण है, जिसके द्वारा पशुओं को सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराने के साथ -साथ घर में बचे खुचे भोजन का भी सदुपयोग किया जा सकता है. इस मॉडल में मानवतावादी और पर्यावरण हितैषी दृष्टिकोण को समाहित किया गया है. राजप्रिया द्वारा निर्मित यह मॉडल राज्य से चयनित चौदह मॉडल्स में से एक है, जो दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेगा. प्राचार्या डॉ. नीता पांडेय ने इस सफलता के लिए राजप्रिया को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान युग तकनीक का युग है और इस मॉडल में मानवतावादी और पर्यावरण हितैषी पहलुओं का समन्वय सराहनीय है. राजप्रिया को उसकी प्रस्तुति के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया है. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/miss-firing-from-the-security-guard-of-the-governor-special-branch-personnel-injured/">राज्यपाल

की सुरक्षा में तैनात कर्मी से हुई मिस फायरिंग, स्पेशल ब्रांच का कर्मी घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही